Intergovernmental Technical Working Group Meeting of the Food and Agriculture Organization of the United Nations

Daily News

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के अंतर- सरकारी तकनीकी कार्य समूह बैठक

27 Jan, 2023

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में 18-20 जनवरी, 2023 के दौरान रोम में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के अंतर- सरकारी तकनीकी कार्य समूह बैठक आयोजित की गयी

मुख्य बिंदु :-

  • हाल ही में आयोजित पशु आनुवंशिक संसाधन (एजीआर) पर अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह (आईटीडब्ल्यूजी) के 12वें सत्र में भारत को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया और उसने एशिया व प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
  • इसका आयोजन 18-20 जनवरी, 2023 के दौरान रोम में किया गया था। आईसीएआर के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) और राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. बी एन त्रिपाठी ने इस सत्र की अध्यक्षता की और दूत के रूप में भी काम किया।
  • खाद्य और कृषि के लिए आनुवंशिक संसाधनों पर एफएओ के आयोग (सीजीआरएफए) ने इस कार्यकारी समूह का गठन किया था।
  • इस समूह का कार्य तकनीकी मुद्दों की समीक्षा करना, आयोग को सलाह देना व सिफारिशें सौंपना और वैश्विक स्तर पर एजीआर से संबंधित आयोग के कार्यक्रम को आगे लागू करना है।

12वां सत्र

  • आईटीडब्ल्यूजी के 12वें सत्र में पशु आनुवंशिक संसाधनों के लिए वैश्विक कार्य योजना के कार्यान्वयन, एएनजीआर विविधता की निगरानी और तीसरी कंट्री रिपोर्ट तैयार करने की समीक्षा की गई।
  • इसके अलावा प्रमुख एजेंडा जैसे- जुगाली करने वाले मवेशियों में पाचन के लिए सूक्ष्मजीवों की प्रासंगिक भूमिका, जलवायु परिवर्तन को रोकने व अनुकूलन में आनुवंशिक संसाधनों की भूमिका, एएनजीआर के लिए पहुंच व लाभ-साझाकरण, डिजिटल, संरक्षण के लिए सिक्वेंस की जानकारी और संभावित निहितार्थ और आनुवंशिक संसाधनों के स्थायी उपयोग पर चर्चा की गई।

खाद्य एवं कृषि संगठन के बारे में –

  • खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन संबंधी शोध विषय का अध्ययन करता है।
  • यह संगठन खाद्य एवं कृषि संबंधी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है। इसके साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
  • FAO विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है और उसी के अन्तर्गत्त कार्य करता है।
  • इस संगठन की स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को क्यूबेक शहर, कनाडा में हुई थी। 1951 में इसका मुख्यालय वाशिंग्टन से रोम स्थानांतरित किया गया।
  • वर्तमान में 194 राष्ट्र इसके सदस्य हैं, जिसमें यूरोपियाई समुदाय एवं फैरो द्वीपसमूह भी सम्मिलित हैं, जो एसोसियेट सदस्य हैं।
  • FAO का आम वित्त-पोषण उसके सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है।

Source - PIB

Nirman IAS (Surjeet Singh)

Current Affairs Author