international cheetah day

Daily News

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस

06 Dec, 2022

चर्चा में क्यों ?

प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुख्य बिंदु :-

  • चीता को विलुप्त होने से बचाने के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस दिन मनाया जाता है।
  • भारत में अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सहयोग से राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली (दिल्ली चिड़ियाघर) द्वारा मनाया गया।
  • डॉ मार्कर ने 1991 में चीता संरक्षण कोष की स्थापना की और उन्होंने 2010 में 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस के रूप में नामित किया तब से ही पुरे विश्व में इसका आयोजन किया जाता है।

चीता के बारे में-

  • बिल्ली के कुल (विडाल) में आने वाला चीता (एसीनोनिक्स जुबेटस) अपनी अदभुत फूर्ती और रफ्तार के लिए पहचाना जाता है।
  • यह एसीनोनिक्स प्रजाति के अंतर्गत रहने वाला एकमात्र जीवित सदस्य है, जो कि अपने पंजों की बनावट के रूपांतरण के कारण पहचाने जाते हैं।
  • इसी कारण, यह इकलौता विडाल वंशी है जिसके पंजे बंद नहीं होते हैं और जिसकी वजह से इसकी पकड़ कमज़ोर रहती है अतः वृक्षों में नहीं चढ़ सकता है हालांकि अपनी फुर्ती के कारण नीची टहनियों में चला जाता है।
  • ज़मीन पर रहने वाला ये सबसे तेज़ जानवर है जो एक छोटी सी छलांग में 120 कि॰मी॰ प्रति घंटे तक की गति प्राप्त कर लेता है और 460 मी. तक की दूरी तय कर सकता है और मात्र तीन सेकेंड के अंदर ये अपनी रफ्तार में 103 कि॰मी॰ प्रति घंटे का इज़ाफ़ा कर लेता है, जो अधिकांश सुपरकार की रफ्तार से भी तेज़ है।
  • चीता शब्द संस्कृत मूल का शब्द है और चीते का उल्लेख वेदों और पुराणों जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है; यह वास्तव में विडंबना है कि यह प्रजाति वर्तमान में भारत में दुर्लभ है।
  • चीता एक संवेदनशील प्रजाति है। सभी बड़ी बिल्ली प्रजातियों में यह एक ऐसी प्रजाति है जो नए वातावरण को जल्दी से स्वीकार नहीं करती है। इसने हमेशा ही साबित किया है कि इसे कैद में रखना मुश्किल है, हालांकि हाल ही में कुछ चिड़ियाघर इसके पालन-पोषण में सफल हुए हैं।
  • उल्लेखनीय है की इसके खाल के लिए व्यापक रूप से इसका शिकार करने के कारण चीता अब प्राकृतिक वास और शिकार करने दोनों में असक्षम होते जा रहे हैं।
  • इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (IUCN) में चीता को असुरक्षित प्रजातियों की सूची में शामिल किया है (अफ्रीकी उप-प्रजातियां संकट में, एशियाई उप-प्रजातियां की स्थिति गंभीर) साथ ही साथ अमेरिका के लुप्तप्राय प्रजाति अधिनियम पर: CITES के परिशिष्ट में प्रजातियां के संकट में होने - के बारे में बताया है।

Source - PIB

Nirman IAS (Surjeet Singh)

Current Affairs Author