international forest day

Daily News

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस

23 Mar, 2023

चर्चा में क्यों ?

विश्व वानिकी दिवस या अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस दुनिया भर में हर साल 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

मुख्य बिंदु :-

  • इस दिन का उद्देश्य वनों और उनके महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है, ताकि पृथ्वी पर जीवन चक्र को संतुलित करने के लिए जंगलों के मूल्यों, महत्व और योगदान के बारे में समुदायों के बीच जन जागरूकता बढ़ाई जा सके।
  • दुनिया के लोगों को हमारे जीवन में वनों के महत्व और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के बारे में शिक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।
  • इसलिए हर साल, इस विशेष दिन को चिह्नित करने के लिए विभिन्न देशों में विभिन्न कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं।
  • इस दिन देशों को वृक्षारोपण अभियानों जैसे वनों और पेड़ों से जुड़ी स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों को आयोजित करने के प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • इस दिन हम वनों के अस्तित्व को बढ़ावा देकर यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी तंत्र और प्रजातियां भी फलती-फूलती रहें।

विश्व वानिकी दिवस 2023 की थीम

  • हर साल इस दिन को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। इस बार भी विश्व वानिकी दिवस 2023 के लिए एक विशेष थीम तय की गई है।
  • इस साल के अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की विषय-वस्तु "वन और स्वास्थ्य" रखी गई है।
  • यह दिवस हमारे जीवन में जंगलों के महत्त्व को उजागर करता है, क्योंकि यह एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र है जो पेड़-पौधों के माध्यम से हमें हमारी सेहत सही रखने के लिए कई चीजें प्रदान करता है फिर चाहे वो शुद्ध जल हो, शुद्ध हवा हो या फिर जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कार्बन का अवशोषण करना क्यों न हो। वनों से हमें जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति भी होती है।

पृष्ठभूमि -

  • खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के सम्मेलन के 16वें सत्र ने 1971 में "विश्व वानिकी दिवस" ​​मनाया था।
  • तब सेंटर फॉर इंटरनेशनल फॉरेस्ट्री रिसर्च (CIFOR) ने 2007 से 2012 तक छह वन दिवस आयोजित किए।
  • इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 28 नवंबर, 2013 को 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर दी। तब से इसे 21 मार्च को मनाया जाने लगा।
  • संयुक्त राष्ट्र ने भी 2011 से 2020 के दशक को वनों का अंतर्राष्ट्रीय दशक घोषित किया है।

Source - PIB

Nirman IAS Team

content writer